बड़ी खबर: गहरी खाई में गिरी कार । एक की मौत, दो घायल

रोहेड़ा से कर्णप्रयाग की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि दो घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कर्णप्रयाग चिकित्सालय में भर्ती कराया। यह हादसा रोहेड़ा से कर्णप्रयाग […]

रोहेड़ा से कर्णप्रयाग की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि दो घायल हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कर्णप्रयाग चिकित्सालय में भर्ती कराया। यह हादसा रोहेड़ा से कर्णप्रयाग की ओर आते समय आदिबदरी से 6 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है।

सूचना के मुताबिक,वाहन चालक मोहन भण्डारी पुत्र बचन भण्डारी और जगदीश लाल पुत्र स्वार की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

वहीं 56 वर्षीय कृपाल सिंह पुत्र जीत सिंह उम्र ग्राम रंडोली की कर्णप्रयाग चिकित्सालय ले जाते समय मौत हो गई।

Also Read This

दर्दनाक: गुलदार का खूनी आतंक। घास काटने गई महिला को जंगल में घसीटकर मारा

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के नैनीडांडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा...

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

Related Posts