बड़ा खुलासा : खालिस्तानी भगोड़े अमृतपाल का उत्तराखंड से कनेक्शन !!

पाकिस्तानी भगोड़े अमृतपाल के मामले में भले ही पुलिस कह रही हो कि वह उत्तराखंड नहीं आया, लेकिन उत्तराखंड से अमृतपाल का एक तगड़ा कनेक्शन पर्वतजन  के हाथ लगा है। पर्वतजन के सूत्रों के अनुसार उधम सिंह नगर के एक जत्थेदार मोहन सिंह अमृतपाल का कनेक्शन का पता चला है। उधम सिंह नगर के मोहन […]

पाकिस्तानी भगोड़े अमृतपाल के मामले में भले ही पुलिस कह रही हो कि वह उत्तराखंड नहीं आया, लेकिन उत्तराखंड से अमृतपाल का एक तगड़ा कनेक्शन पर्वतजन  के हाथ लगा है।

पर्वतजन के सूत्रों के अनुसार उधम सिंह नगर के एक जत्थेदार मोहन सिंह अमृतपाल का कनेक्शन का पता चला है।

उधम सिंह नगर के मोहन सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर यूके 06 ए आर 13 13 नंबर से अमृतपाल जालंधर पहुंचा और जालंधर से अपना एक वीडियो जारी किया।

देखें गाड़ी डिटेल्स:

यह गाड़ी वर्तमान में जालंधर पुलिस के कब्जे में है। अमृतपाल ने दिल्ली-जालंधर हाईवे पर कपूरथला की सीमा में पड़ते एक डेरे पर शरण ली थी और अब वहां से भी फरार है।

जिस गाड़ी में भगोड़ा अमृतपाल भागा था, वह गाड़ी उधम सिंह नगर आरटीओ में रजिस्टर्ड है।

इस गाड़ी के माध्यम से पुलिस खोजबीन करे तो मोहन सिंह तक पहुंच सकती है और अमृतपाल के मामले में नए खुलासे हो सकते हैं।

जालंधर से अलगाववादी अमृतपाल 18 मार्च को फरार हो गया था और 12 दिन बाद उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने सरबत खालसा नाम की एक धर्म सभा बुलाने की बात कही है।

वर्तमान में अमृतपाल और उसके साथी पपलप्रीत के पंजाब स्थित होशियारपुर और भगवाड़ा के बीच में कहीं छुपे होने की संभावना है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts