बड़ी खबर : प्रधान पति से प्रताड़ित 2 लोगों ने किया गांव से पलायन

भगवानपुर ब्लॉक के किशनपुर जमालपुर गांव में दो परिवारों ने प्रधान पति की प्रताड़ना से परेशान होकर गांव छोड़ दिया है। उन्होंने अपने मकान के आगे बोर्ड भी लगा दिया है और उसमें लिखा है कि वह प्रधान के पति की प्रताड़ना से परेशान होकर गांव छोड़कर जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने “यह […]

भगवानपुर ब्लॉक के किशनपुर जमालपुर गांव में दो परिवारों ने प्रधान पति की प्रताड़ना से परेशान होकर गांव छोड़ दिया है।

उन्होंने अपने मकान के आगे बोर्ड भी लगा दिया है और उसमें लिखा है कि वह प्रधान के पति की प्रताड़ना से परेशान होकर गांव छोड़कर जा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने “यह मकान बिकाऊ है” का भी बोर्ड लगा दिया है।

भगवानपुर ब्लॉक के किशनपुर जमालपुर गांव निवासी तैयब और आशीष का करीब 7 दिन पहले गांव की प्रधान के पति से गाड़ी खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। प्रधान के पति पर आरोप है कि उन्होंने उनकी पिटाई करने के साथ ही उनका टिन शेड भी ट्रैक्टर से तोड़ दिया था।

इसके कारण मंगलवार की रात को दोनों अपने मकान में ताला लगाकर गांव छोड़ कर चले गए।

ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस प्रशासन को खबर मिली तो उन्होंने गांव में जाकर पूछताछ की और मामले की जांच की।

पुलिस तैय्यब और आसिफ तक पहुंची और अब पुलिस से हौसला मिलने के बाद उन्होंने भगवानपुर थाने में तहरीर दी है।

भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस तहरीर के अनुसार अब मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts