बड़ी खबर : उत्तरकाशी में फिर आया भूकंप, डर का माहौल

उत्तरकाशी में आ रहे लगातार भूकंप के झटको से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है,आज सुबह भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में मार्च महीने से ही भूकंप के झटकों का दौर जारी है। मार्च में 5 बार यहां भूकंप आया,जिससे लोग काफी डरे हुए हैं। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय […]

उत्तरकाशी में आ रहे लगातार भूकंप के झटको से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है,आज सुबह भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

उत्तरकाशी में मार्च महीने से ही भूकंप के झटकों का दौर जारी है। मार्च में 5 बार यहां भूकंप आया,जिससे लोग काफी डरे हुए हैं।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार (आज) सुबह भूकंप के झटके आए, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता तीन थी, जिसका केंद्र उत्तरकाशी में मांडों के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। 

आज सुबह 5:40 बजे फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई, हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप के इन झटकों से लोगों डरे हुए है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts