बड़ी खबर : जीवीओ संजीवनी रिजॉर्ट से रेव पार्टी करते लोग गिरफ़्तार

देहरादून। थाना सहसपुर क्षेत्र के जीवीओ संजीवनी रिजॉर्ट से रेव पार्टी करते तमाम लोग हिरासत में लिये गये।          मानव-तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले एक्टीविस्ट ज्ञानेन्द्र कुमार को स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस रिजॉर्ट पर होने वाली संदिग्ध परिस्थितियों और संदिग्ध लोगों के आवागमन की सूचना दे रहे थे।         इस रिजॉर्ट […]

देहरादून। थाना सहसपुर क्षेत्र के जीवीओ संजीवनी रिजॉर्ट से रेव पार्टी करते तमाम लोग हिरासत में लिये गये। 

        मानव-तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले एक्टीविस्ट ज्ञानेन्द्र कुमार को स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस रिजॉर्ट पर होने वाली संदिग्ध परिस्थितियों और संदिग्ध लोगों के आवागमन की सूचना दे रहे थे। 

       इस रिजॉर्ट पर रेव पार्टियों की भी खबरें मिल रही थीं , जिनमें प्रदेश से बाहर के युवक युवतियों द्वारा भारी मात्रा में नशे के प्रयोग एवम् देहव्यापार की भी सूचनायें थीं। जिनमें स्थानीय थाना पुलिस की मदद से भी इंकार नहीं किया जा सकता था ।  इसी को दृष्टिगत आज सायं एक्टीविस्ट ज्ञानेन्द्र कुमार ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर से भेंटकर स्थिति से अवगत कराया । 

        जिसके उपरांत श्री कुंवर ने एसपी सिटी श्रीमती सरिता डोभाल एवम् सीओ डालनवाला अभिनव चौधरी के नेतृत्व में ज्ञानेंद्र कुमार को लेकर एक विशिष्ट पुलिस दल का गठन किया, जिसे इस रेव पार्टी पर गोपनीय तरीके से कार्यवाही को निर्देशित किया गया। इस दल में एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट , थाना पटेलनगर, कैंट , बसंत विहार आदि थानों के पुलिस बल को शामिल किया गया। 

         रिजॉर्ट में छापेमारी के बाद वहां से भारी मात्रा में चरस, दूसरे राज्यों की शराब की बोतलें , संदिग्ध अवस्था में तमाम युवतियां बरामद हुईं । तमाम सावधानियों के बावजूद रिजॉर्ट संचालक और संदिग्ध वस्तुओं के साथ कुछ लोग फरार होने में सफल हो गये। 

       रात्रि डेढ़ बजे सभी लोगों को अग्रिम पूछताछ के लिये, थाना सहसपुर लाया गया। 

Also Read This

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

बिग ब्रेकिंग: कर्णप्रयाग विवाद मामले में निहंग सिखों को मिली जमानत

चमोली/गोपेश्वर: उत्तराखंड के चर्चित कर्णप्रयाग निहंग मारपीट प्रकरण में चारों निहंग सिखों को बड़ी राहत मिली है। गोपेश्वर जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र...

Related Posts