अपडेट: आज प्रदेश में मिले 139 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस पहुंचे 350

प्रदेश में हर रोज कोरोना का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है । प्रदेश में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है । भविष्य के लिए कोरोना एक बार फिर प्रदेश के लिए खतरा बनता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज प्रदेश में 139 कोरोना के नए मरीज मिले […]

प्रदेश में हर रोज कोरोना का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है । प्रदेश में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है । भविष्य के लिए कोरोना एक बार फिर प्रदेश के लिए खतरा बनता जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज प्रदेश में 139 कोरोना के नए मरीज मिले है,जबकि 88 रिकवर भी हुए हैं और किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 350 एक्टिव केस है। 

देहरादून में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है आज भी देहरादून से ही सबसे अधिक 69 मामले सामने आए। साथ ही आज अल्मोड़ा से पांच,बागेश्वर से चार तो वही चंपावत से तीन और हरिद्वार से 6 मामले सामने आए।

नैनीताल से भी काफी मरीज कोरोना के सामने आ रहे हैं आज भी नैनीताल में 28 मरीज मिले, वही पौड़ी गढ़वाल में दो और पिथौरागढ़ में मरीजों की संख्या 4 रही। इसके साथ ही टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में 9-9 कोरोना मरीज मिले।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts