अपडेट: मौसम ने बदला मिजाज,यहां भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

रिपोर्ट-वैष्णवी भट्ट उत्तराखंड में मौसम ने फिर से एक बार अपना मिजाज बदला है।जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी।लेकिन वही दूसरी तरफ होने वाली तेज बारिश और ओले गिरने से फसलों को भी नुकसान हो सकता है।वही गंगोत्री धाम की पहाड़ियों में भी बर्फ देखने को मिली। जिसने लोगो को एक बार फिर ठंड […]

रिपोर्ट-वैष्णवी भट्ट

उत्तराखंड में मौसम ने फिर से एक बार अपना मिजाज बदला है।जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी।लेकिन वही दूसरी तरफ होने वाली तेज बारिश और ओले गिरने से फसलों को भी नुकसान हो सकता है।वही गंगोत्री धाम की पहाड़ियों में भी बर्फ देखने को मिली। जिसने लोगो को एक बार फिर ठंड का अहसास करवाया।साथ ही यमुना घाटी में भी काफी समय बाद बारिश हुई। निचले क्षेत्रों में भी रुक रुक के बारिश हुई।

मौसम विभाग की माने तो कई क्षेत्रों में बारिश के साथ साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी संकेत हैं।

यही नही मौसम विभाग ने तो  पिथौरागढ़ समेत चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है और कई जगहों पर सड़क जाम और चट्टान टूटने का भी खतरा बताया है।इसलिए जहां भी जाए सड़क पर खास ध्यान रखे।

मौसम विभाग के अनुसार अपने पशुओं को भी खुले में न रखे ओलावृष्टि होने के कारण उन्हें नुकसान पहुंच सकता है।और बागवानी को भी तेज बारिश से बचाए।

देहरादून समेत पांच अन्य जिलों में बृहस्पतिवार को बदलेगा मौसम इसलिए अपने घरों से निकलने से पहले ही पूरी तैयारी कर ले।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts