बड़ी खबर : बढ़ती गर्मी में बिजली की किल्लत। गांव में 2 घंटे की कटौती शुरू

Report : Divya Painuly प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली की किल्लत है सामने आने लगी है । अब गांव में बिजली की 2 घंटे की कटौती शुरू हो गई है।  प्रदेश मे बढ़ती गर्मी के चलते गाँव वालो को बिजली के कारण बहुत दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है l बढ़ती […]

Report : Divya Painuly

प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली की किल्लत है सामने आने लगी है । अब गांव में बिजली की 2 घंटे की कटौती शुरू हो गई है। 

प्रदेश मे बढ़ती गर्मी के चलते गाँव वालो को बिजली के कारण बहुत दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है l बढ़ती गर्मी के समय बिजली की किल्लत बहुत समान्य होती है l  अगर गाँव मे 2 घन्टे की कटौती शुरू होने के बाद लोगो को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है l 

UPCL को बाजार से 80-90 लाख यूनिट बिजली रोजाना खरीदनी पड़ रही है l ग्रामीण क्षेत्रों में औसत 2 घन्टे और फर्नेस इंडस्ट्री मे 3 घन्टे की कटौती शुरू हो गई है l और अब UPCL से करीब 5.7 मिलियन यूनिट बिजली मिल पा रही है l 

गर्मियां बढ़ने के साथ-साथ प्रदेश मे बिजली की मांग 44 मिलियन यूनिट के करीब पहुँच चुकी है l 

UPCL को राज्य पूल की करीब आठ मिलियन यूनिट, सोलर की 0.75 मिलियन यूनिट, केंद्रीय पूल की 12,13 मिलियन यूनिट, केंद्र सरकार के गैरआवंटित कोटे की 5,6 मिलियन यूनिट मिल रही है l 

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज मे बिजली की कीमत 10 रुपए प्रति यूनिट तक पहुँच रही है l यूपीसीएल करीब 0.75 मिलियन यूनिट बिजली सौर ऊर्जा प्रोजेक्टों से ले रहा है क्योंकि दिन के समय चार से पाँच रुपए और शाम को छ: बजे से रात दस बजे तक आठ से दस रुपए प्रति यूनिट के दामो पर बिजली खरीदनी पड़ रही है l  इसी वजह से शाम को छह से दस के बीच ज्यादा लोड पड़ रहा है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts