एसजीआरआर विश्वविद्यालय के डॉ एश्वर्या प्रताप राजभवन में सम्मानित

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज़ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एश्वर्या प्रताप को राजभवन में सम्मानित किया गया। डॉ एश्वर्या के शोध पत्र मेजरिंग परचेज इंटेशन फॉर ऑरगेनिक फूड विषयक शोध को राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। महामहिम राज्यपाल लेफिटनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा डॉ एश्वर्या को […]

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज़ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एश्वर्या प्रताप को राजभवन में सम्मानित किया गया। डॉ एश्वर्या के शोध पत्र मेजरिंग परचेज इंटेशन फॉर ऑरगेनिक फूड विषयक शोध को राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। महामहिम राज्यपाल लेफिटनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा डॉ एश्वर्या को राजभवन में सम्मानित किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉ यश्वर्या प्रताप को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। उत्कृष्ट शोध पत्र के लिए डॉ एश्वर्या को राजभवन से तीस हज़ार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। यह जानकारी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज़ के डीन डॉ विपुल जैन ने दी। 

डॉ विपुल जैन ने जानकारी दी कि राज्य भर से 50 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए थे। जैविक खाद्य पदार्थों की भूमिका व उपयोगिता को रेखांकित करते हुए डॉ एश्वर्या ने अपने शोध पत्र में महत्वपूर्णं जानकारियों को समायोजित किया। जनहित से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं को विशेषज्ञ स्क्रीनिंग कमेटी ने महत्वपूर्णं मानते हुए उनके शोध पत्र को पुरस्कृत किया। शुक्रवार को विश्वविद्यालय मंे खुशी व हर्ष का माहौल रहा। विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, संकायाध्यक्षों व टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने विश्ववि़द्यालय में डॉ एश्वर्या को बधाई व शुभकामनाएं देकर अपनी खुशी का इजहार किया।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts