पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: केदारनाथ स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पैदल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार

April 22, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: केदारनाथ स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पैदल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

इस बार तीर्थयात्रियो को यात्रा मार्ग पर पहले से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के वादे को साकार करने की कमान सीधे स्वास्थ्य सचिव ने संभाली है ।

IAS डॉ आर. राजेश कुमार पैदल ट्रैकिंग करते हुए केदारनाथ वैली के रास्तों पर हेल्थ सर्विस की रियलिटी चेक करने पहुंचे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं।

जिलाधिकारी की कुर्सी रही हो या स्वास्थ्य सेवाओं की ज़िम्मेदारी, लोगों ने हमेशा इस अनुभवी अफसर को जनता के बीच कभी बस में सफर करते, कभी बस अड्डे पर तो कभी अस्पतालों में मील जांचते देखा है। 

स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर इस बार सरकार का विशेष फोकस है। यहां हर किलोमीटर पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई गयी है। चारों धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 130 डॉक्टरों की तैनाती की गयी है। इसमें डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाएं उपलब्ध होंगी। इस बार यहां प्वाइंट आफ केयर टेस्टिंग डिवाइस होगा। इस डिवाइस से 28 तरह के रोगों की टेस्टिंग हो सकेगी। स्वास्थ्य सचिव के अनुसार इस बार किसी भी यात्री को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

आज जब हाथों में लकड़ी लिए और आँखों पर काला चश्मा लगाए धामी सरकार के भरोसेमंद ब्यूरोक्रेट पैदल पथरीले रास्तों पर निकल पड़े तो लोगों को लगा कि इस बार उन्हें हेल्थ सर्विस में बेहतरीन सुविधाएं मिलना सुनिश्चित है।

बीते रोज रुद्रप्रयाग पहुँचे स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार अब तक छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी व रामबाड़ा तक चिकित्सा इकाइयों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को यात्रा से सम्बंधित जरूरी निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड समेत अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को देखा व महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए।


Previous Post

बड़ी खबर : शादी की चाह में 61 साल के बुजुर्ग ने गवाएं 80 लाख रूपये

Next Post

दु:खद - यहां नदी में डूबने से दो की मौत

Next Post
दु:खद – यहां नदी में डूबने से दो की मौत

दु:खद - यहां नदी में डूबने से दो की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी को मिली टीएचडीसी की कमान
  • बड़ी खबर: राज्य आंदोलनकारियों को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देगा शिक्षा और चिकित्सा में राहत
  • हादसा: दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत..
  • हाइकोर्ट न्यूज: शराब नीति उल्लंघन पर राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट। बार कारोबारियों के अतिक्रमण की जांच के निर्देश..
  • ब्रेकिंग: IAS और PCS के बंपर तबादले। देखें लिस्ट..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!