गुड न्यूज: देहरादून में बनेगी डिजिटल पार्किंग, ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से मिलेगी निजात

Report : Divya Painuly देहरादून में यातायात की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए देहरादून पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। यदि आप घर से कार लेके शहर में आ रहें हैं और पार्किंग की चिंता सता रही हो तो घबराने की जरूरत नहीं है, अब आप घर से निकलने से पहले अपने मोबाइल फोन […]

Report : Divya Painuly

देहरादून में यातायात की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए देहरादून पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। यदि आप घर से कार लेके शहर में आ रहें हैं और पार्किंग की चिंता सता रही हो तो घबराने की जरूरत नहीं है, अब आप घर से निकलने से पहले अपने मोबाइल फोन से कार पार्किंग बुक कर सकते हैं। जी हां राजधानी देहरादून में जाम से निजात पाने के लिए देहरादून पुलिस ने अपना नया प्लान तैयार कर दिया है। 

इसी प्रयास के क्रम में देहरादून पुलिस ने अपना एक नया प्लान तैयार किया है। इस प्लान में ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था को कैसे सही किया जाए इसको लेकर एसपी ट्रैफिक द्वारा पार्क प्लस के साथ मिलकर उत्तराखंड का पहला ऐप आधारित स्मार्ट पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम लांच कर दिया है। जिससे लोगों को समय पर पार्किंग मिल पायेगी l 

देहरादून में अगर आपके पास भूमि है तो आप अपनी भूमि पर पार्किंग बना सकते हैं। और इससे आप पैसे भी कमा सकते हैं। इस प्रक्रिया से जहां एक ओर शहर के अंदर पार्किंग की समस्या का समाधान होगा।  वहीं दूसरी ओर पार्किंग उपलब्ध कराने वाले भू-स्वामी को भी लाभ होगा। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts