बड़ी खबर: पुलिस ने किया हनी ट्रैप व सेक्सटोर्शन गैंग का पर्दाफाश।

विशाल सक्सेना  रूद्रपुर। खुलासा करते हुए एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि महिला व उसके साथियों सहित 04 अभियुक्तो को नगदी, क्रेडिट कार्ड व मोबाइल फोन सहित आई टी आई पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार। बताया की दिनांक 26-04-2023 को वादी की तहरीरी सूचना दिनांक 21-04-2023 को अपनी फेसबुक मित्र का जन्मदिन मनाने के लिये […]

विशाल सक्सेना 

रूद्रपुर। खुलासा करते हुए एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि महिला व उसके साथियों सहित 04 अभियुक्तो को नगदी, क्रेडिट कार्ड व मोबाइल फोन सहित आई टी आई पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार।

बताया की दिनांक 26-04-2023 को वादी की तहरीरी सूचना दिनांक 21-04-2023 को अपनी फेसबुक मित्र का जन्मदिन मनाने के लिये जसपुर खुर्द रूद्राक्ष गार्डन स्थित उसके कमरे में जाने पर तमन्ना द्वारा स्वयं के व वादी के कपड़े उतारने व इसी दौरान तीन लड़कों जिनमें से एक का नाम अंकित है द्वारा वादी का वीडियो बनाकर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 02 लाख रुपये की मांग करने तथा मारपीट कर उनका हाथ तोड़ने व वादी द्वारा डर के कारण वादी द्वारा अपने परिचित को बुलाकर 30,000/- रु0 नकल व 10,000/- रु0 गूगल-पे के माध्यम से अंकित आदि उक्त व्यक्तियों को देने तथा उक्त व्यक्तियों द्वारा वादी की स्कूटी, क्रैडिट कार्ड व मोबाईल फोन लूट लिये जाने के आधार पर थाना आईटीआई में एफआईआर नं0 105/23 धारा 386,325,342,506,120(बी) आईपीसी* बनाम (1) तमन्ना, (2) अंकित व दो पंजीकृत किया गया ।

एसपी काशीपुर ने तथा प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तगण की तलाश पतारसी सुरागरसी हेतु थाना आईटीआई पर पुलिस टीम का गठन किया गया ।   

गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर कठोर व मेहनत व लगन से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26-04-2023 को अभियुक्ता तमन्ना व अंकित को अन्य 02 अभियुक्तगण को गिफ्तार कर घटना में लूटे गया माल बरामद किया गया।

बरामद माल का विवरण*

1 – स्कूटी हीरो माईस्ट्रो रजि0 नं0 UK18D-6989

2 – मोबाईल इन्टैल कम्पनी

3 – क्रैडिट कार्ड

4 – 20,000/- रुपये नकद

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts