बिग ब्रेकिंग: राष्ट्रपति मुर्मू की सहमति से ऊत्तराखण्ड हाइकोर्ट को मिले तीन नए जज। जल्द ले सकते हैं शपथ…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति के बाद केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप की तरफ से जारी पत्र के अनुसार ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के दो अधिवक्ता और एक रजिस्ट्रार जर्नल को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सहमति दे दी गई है।  भारत के राष्ट्रपति की तरफ से जारी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति के बाद केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप की तरफ से जारी पत्र के अनुसार ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के दो अधिवक्ता और एक रजिस्ट्रार जर्नल को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सहमति दे दी गई है।

 भारत के राष्ट्रपति की तरफ से जारी पत्र के अनुसार उत्तराखंड उच्च न्यायालय में तीन नए जजों की नियुक्ति की जा रही है। लंबे समय से लंबित जजों की नियुक्ति को 27 अप्रैल के पत्र के बाद तय माना जा रहा है। 

न्यायालय में कुल 11 जजों की स्ट्रेंथ है, जिसमें से न्यायालय में वर्तमान में केवल पांच जज ही उपलब्ध थे। आज तीन नए जजों के आने के बाद ये संख्या आठ तक पहुंच जाएगी। इसके बाद न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई में कुछ तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। 

केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप के हस्ताक्षरों वाले पत्र में राष्ट्रपति की ओर से कहा गया है कि वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, अधिवक्ता पंकज पुरोहित और रजिस्ट्रार जर्नल विवेक भारती शर्मा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालनी है। 

उच्च न्यायालय को मिले इन तीनों जजों का शपथग्रहण शुक्रवार सवेरे दस बजे होने की उम्मीद है।

 

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts