दु:खद (हादसा)- गहरी खाई में गिरी कार । चालक की मौत

उत्तराखंड में लगातार हादसों का दौर जारी है। आज सुबह फिर नैनीताल में एक दुखद हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चालक की मृत्यु हो गई। आज पुलिस चौकी खैरना द्वारा SDRF को अवगत कराया गया कि गरमपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर मार्ग से लगभग 30 मीटर […]

उत्तराखंड में लगातार हादसों का दौर जारी है। आज सुबह फिर नैनीताल में एक दुखद हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चालक की मृत्यु हो गई।

आज पुलिस चौकी खैरना द्वारा SDRF को अवगत कराया गया कि गरमपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर मार्ग से लगभग 30 मीटर नीचे गिर गयी है।

उक्त कार (UK 04 M 1313) में एक ही व्यक्ति सवार था जो कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा था, उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नीचे खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts