हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो,7 घायल

रिपोर्ट-वैष्णवी भट्ट

उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा में तीर्थयात्री बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।वही दूसरी तरफ सड़क हादसे होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ऐसा ही सड़क हादसा आज सुबह उत्तराखंड के श्रीनगर के  कीर्ति नगर के पास हो गया, जहां सोमवार सुबह गुजरात के यात्रियों की कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमे 7 यात्री घायल हो गये।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  करीब सुबह 10 बजे पुलिस को हादसा होने की खबर पता चली। बताया जा रहा है की सभी यात्री सोनप्रयाग और रूद्रप्रयाग से ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। तभी तेज मोड़ होने की वजह से बुलेरो संख्या UK  13 TA 1255 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को श्री नगर बेस अस्पताल पहुंचाया। जानकारी है की सभी यात्री सुरक्षित हैं।

घायल यात्री –

1- केयूर प्रजापति(26) पुत्र नवीन भाई प्रजापति निवासी आरोही हॉस्पिटल उमरेठ जिला आनंद गुजरात।  

2- रुचि पत्नी(25) केयूर प्रजापति निवासी उपरोक्त।  

3- सुनील चावड़ा(39) पुत्र विनोद राम निवासी उपरोक्त।  

4- मानव चावड़ा(2) पुत्र सुनील चावड़ा निवासी उपरोक्त ।  

5-  दीक्षा चावड़ा(32) पुत्री सुनील चावड़ा निवासी उपरोक्त।  

6- आरोही चावड़ा(8) पुत्री सुनील चावड़ा।  

7- संदीप(35) पुत्र सूरज सिंह निवासी बड़ासू गुप्तकाशी(चालक)

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts