Weather Update: अगले 4 दिन भी बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल। देखिए पूरा अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश वह बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम साफ रहेगा।  मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और […]

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश वह बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम साफ रहेगा। 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और 3500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6 मई को भी कुछ इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 7 मई को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है,जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि 8 मई को मौसम का मिजाज सामान्य रहने की संभावना है।

Also Read This

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज; हत्या की साजिश का भी दावा

देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ जालसाजी, मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने...

अंकिता भंडारी केस: AAP का CBI कार्यालय पर प्रदर्शन, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तराखंड ने 15 अक्टूबर को देहरादून में सीबीआई कार्यालय पहुंचकर...

Related Posts