बड़ी खबर: भाजपा नेत्री का पति बोला “भाजपा और इनके नेताओं ने मेरा घर बर्बाद कर दिया”

तीर्थनगरी ऋषिकेश में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं l कुछ दिन पहले वित्त मंत्री ने बीच सड़क में एक व्यक्ति की पिटाई की,जिसका वीडियो भी वायरल हुआ l 

ऋषिकेश से एक घटना और सामने आई है जिसमें भाजपा व उनके पदाधिकारी एक व्यक्ति को अशलील गलियां दे रहे है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया l  

हालाँकि कुछ घंटे बाद वो वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया गया l वीडियो में उक्त व्यक्ति, ऋषिकेश के पदाधिकारी  जिसमें एक महिला भी शामिल है सहित भाजपा व मंत्री को खूब गाली दे रहे हैं l 

साथ ही वह व्यक्ति बोला की भाजपा व और भाजपा के पदाधिकारियों ने  मेरा घर बर्बाद कर दिया l बताया जा रहा है की उक्त व्यक्ति नशे में वीडियो में काफी रो भी रहा है और साथ वो व्यक्ति भाजपा के दो पदाधिकारी का नाम लेकर उनपर गंभीर आरोप लगा रहे हैं l 

बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति की पत्नी को भाजपा के दो पदाधिकारी सुबह होते ही अपने साथ ले जाते हैं l 

ये वीडियो रात को बनाया गया था जो की सुबह तक काफी वायरल भी हो गया था l हालांकि बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया से हटा भी दिया गया l 

फिर इस व्यक्ति ने दूसरा वीडियो बनाया जिसमें उसने कहा कि यह वीडियो मैंने किसी के बहकावे में आकर बनाया है  मैं खुद भाजपा का समर्थक हूं और इसके लिए मैं माफी भी मांगता हूं l 

जिन भाजपा के पदाधिकारियों का नाम वीडियो में लिया है उनका कहना है कि उक्त व्यक्ति कई बार इस तरह की हरकतें कर चुका है और वीडियो बनाने वाले की पत्नी भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी हैं l उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही होगी l

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts