बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश। जगदंबा कोठारी बीते दिनों ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मंत्री जी पर मुकदमा दर्ज हो गया है।  इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लगातार मंत्री जी की देशभर में निंदा हो रही […]

ऋषिकेश।

जगदंबा कोठारी

बीते दिनों ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मंत्री जी पर मुकदमा दर्ज हो गया है। 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लगातार मंत्री जी की देशभर में निंदा हो रही है।पिछले दिनों मंत्री जी द्वारा सुरेंद्र नेगी के साथ सरेआम मारपीट करी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इसे लेकर देशभर में धरना प्रदर्शन चल रहा था। 

शहरवासी और विपक्ष सहित प्रदेश भर में उनके इस्तीफे की मांग के साथ उन पर मुकदमा दर्ज करने की भी मांग हो रही थी। जिसको लेकर सुरेंद्र सिंह रावत ने कोतवाली ऋषिकेश में सूचना अधिकार के तहत नामजद आरोपियों की सूचना मांगी थी। 

जवाब में लोक सूचना अधिकारी द्वारा बताया गया कि कैबिनेट मंत्री सहित उनके गनर गौरव राणा और कौशल बिजलवान पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मुकदमे को ऐम्स चौकी से कोतवाली ऋषिकेश समायोजित कर लिया गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts