बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के ‘बेटे’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बेटे (सौतेले) के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी की ओर से भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बेटे धर्मेंद्र राठौर उर्फ रिंकू समेत चार नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। […]

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बेटे (सौतेले) के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी की ओर से भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बेटे धर्मेंद्र राठौर उर्फ रिंकू समेत चार नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इसमें धमकी देने, बलवे की कोशिश और शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करने का आरोप लगाया गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बेटे पर इससे पहले भी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उन पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।

पप्पू गिरधारी उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति हैं। उनके बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में भाजयुमो के मीडिया प्रभारी सूरज राठौर का आरोप है कि मतदान के दिन 11 मई को वह पंडित दीनानाथ इंटर कॉलेज के सामने पार्क में अकेले बैठे थे। तभी पप्पू गिरधारी का बेटा धर्मेंद्र राठौर उर्फ रिंकू अपने साथी अनिल, समर सिंह, रिंकू और 5-6 अज्ञात लोगों के साथ उनके पास पहुंचा। उसने गालीगलौज करते हुए उनसे वहां से चले जाने को कहा। उन्होंने कारण पूछा तो धर्मेंद्र समेत सभी आरोपी उन पर हमलावर हो गए।

साथ ही आरोप है कि धर्मेंद्र राठौर ने उन्हें बरेली छोड़कर भाग जाने और जान से मार देने की धमकी दी। विवाद बढ़ते देख वहां मौजूद लोगाें ने किसी तरह आरोपियों को रोका। किसी तरह उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई। इस घटना के बाद भी उन्हें लगातार डराया और धमकाया जाता रहा। उनकी छवि भी धूमिल की जा रही है। पुलिस को दी तहरीर सूरज राठौर ने यह भी कहा था कि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई दुर्घटना हो तो इसका जिम्मेदार धर्मेंद्र राठौर और उसके गुर्गों को माना जाए। पुलिस ने सूरज की तहरीर पर मंगलवार को सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

Also Read This

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

हादसा: तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला! देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना गणेश...

Related Posts