पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : रिश्वत लेते जेल गए तीन इंजीनियरों को प्रमोशन देकर बनाया अधिशासी अभियंता।

May 17, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : रिश्वत लेते जेल गए तीन इंजीनियरों को प्रमोशन देकर बनाया अधिशासी अभियंता।
ShareShareShare

भ्रष्टाचार के लिए बुरी तरीके से कुख्यात हो चुके लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड मे आजकल ताजा मामला चर्चाओं में है।

यहां पर विभिन्न इंजीनियरों के साथ-साथ तीन ऐसे सहायक अभियंताओं को भी पदोन्नति देकर अधिशासी अभियंता बना दिया गया है जिनको विजिलेंस ने बाकायदा रिश्वत लेकर पकड़ा था और वे जेल में भी रहे थे।

सहायक अभियंता सिविल प्रवीण कुमार कर्णवाल और रजनीश कुमार सहित राजवर्धन तिवारी को सहायक अभियंता के पद से पदोन्नति देकर अधिशासी अभियंता बना दिया गया है।

रिश्वत लेकर पकड़े गए तीनों इंजीनियरों के खिलाफ अभी तक न्यायालय में आपराधिक मुकदमा लंबित हैं।

कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे विजिलेंस डिपार्टमेंट मे काम के बोझ के चलते इनका मुकदमा अभी तक निस्तारित नहीं हो सका है। इसी का फायदा उठाते हुए एक शासनादेश का हवाला देकर इन रिश्वतखोर इंजीनियरों को पदोन्नति दे दी गई है।

हालांकि शासन का कहना है कि यह पदोन्नतियां तदर्थ रूप से दी गई हैं और न्यायालय के फैसले के बाद इस पर फिर से विचार किया जाएगा।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या लोक निर्माण विभाग में इन भ्रष्ट इंजीनियरों के बिना काम नहीं चल सकता जो इन्हें अधिशासी अभियंता बना दिया गया।

 आखिर इनको अधिशासी अभियंता बनाने के पीछे उच्चाधिकारियों का क्या स्वार्थ छुपा हुआ है! 

 इन रिश्वतखोर इंजीनियरों का प्रमोशन उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 आश्चर्य की बात यह है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भी इनके खिलाफ अपने स्तर से कोई कार्यवाही नहीं चलाई गई। 

इनकी पदोन्नति के पीछे शासन में बैठे अफसर कार्मिक विभाग के शासनादेश का हवाला दे रहे हैं।

 किंतु बड़ा सवाल यह है कि रिश्वत लेने में पकड़े जाने के बाद और जेल में रहने के बाद भी आखिर इन भ्रष्ट इंजीनियरों पर क्या शहद लगा हुआ है जो कि इन्हे अधिशासी अभियंता बना दिया गया

 


Previous Post

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: सरकारी भूमि से अवैध धार्मिक निर्माण ध्वस्तीकरण के खिलाफ याचिका पर कोर्ट सख्त

Next Post

बिग ब्रेकिंग: 24 IAS और 1 PCS का तबादला

Next Post
बिग ब्रेकिंग: 24 IAS और 1 PCS का तबादला

बिग ब्रेकिंग: 24 IAS और 1 PCS का तबादला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले..
  • हादसा : दर्शन को जा रहे बाइक सवार आवारा पशुओं से टकराए, एक की मौत, दूसरा घायल।
  • ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप: अंकुश के शतक से हिमाचल ने गोवा को 8 विकेट से हराया
  • फर्जीवाड़ा: फर्जी पते पर बनवाया आधार कार्ड। 420 में मुकदमादर्ज…
  • डीएम ने सुनी जनता की बात: 129 शिकायतें, तुरंत एक्शन के आदेश
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!