बड़ी खबर: पूर्व आईएएस रामविलास यादव को अब ईडी ने किया गिरफ्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस रामविलास यादव को अब ईडी ने भी गिरफ्तार कर लिया।रामविलास यादव को पिछले साल विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था,तब से वह जेल में ही बंद है। अब ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।

यादव पर आरोप है कि उन्होंने उत्तराखंड में तैनात रहते आए से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

 पीएमएलए एक्ट के तहत सुद्धोवाला जेल में यादव की औपचारिक गिरफ्तारी की गई। इसके बाद से उसे फिर सुद्धोवाला जेल में ही दाखिल कर दिया गया।

विजिलेंस जांच में पूर्व आईएएस रामविलास यादव के पास 21 करोड़ की संपत्ति पाई गई थी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts