हादसा (दु:खद )- ट्रक के नीचे घुसी कार। तीन की मौत

उत्तराखंड में आए दिन एक्सीडेंट की घटनाएं सामने आ रही है l प्रदेश के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें रविवार देर रात को हरियाणा से हरिद्वार आ रही एक कार ट्रक के नीचे आ गई l जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। दरअसल,हरियाणा से आई कार तेज रफ्तार में […]

उत्तराखंड में आए दिन एक्सीडेंट की घटनाएं सामने आ रही है l प्रदेश के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें रविवार देर रात को हरियाणा से हरिद्वार आ रही एक कार ट्रक के नीचे आ गई l जिससे 3 लोगों की मौत हो गई।

दरअसल,हरियाणा से आई कार तेज रफ्तार में थी और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर ट्रक के नीचे जा घुसी l मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को  तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया l 

पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान कार में हरियाणा के रेवाड़ी से विनय कुमार, हेमंत यादव, रोहित और दीपक यह चार लोग बैठे थे l  हादसा इतना खतरनाक था कि कार में बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि बहादराबाद थाना क्षेत्र में पहुंचते ही रघुनाथ मॉल के पीछे हाईवे पर कार की रफ्तार तेज थी जिस कारण यह दुर्घटना हुई l दुर्घटना के बाद रोड पर लगे जाम को पुलिस ने किसी तरह खुलवाया और स्थिति को सामान्य किया। चारों को हॉस्पिटल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। 

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जबकि घायल का उपचार चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है।

Also Read This

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

हादसा: तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला! देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना गणेश...

Related Posts