अपराध: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भागने के आरोप में दो गिरफ्तार

नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला (उत्तरकाशी ) 9 वी कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग युवती को बहला- फुसलाकर फरार करने की फिराक में लगे समुदाय विशेष के युवकों को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर चौकी में जमकर हंगामा किया। और दोनों को जेल भेजने की मांग की। 

शुक्रवार दोपहर के बाद कुछ लोग समुदाय विशेष के युवकों को पकड़कर पुलिस चौकी में लाये समुदाय विशेष से ताल्लुक रखने वाले दोनों युवक कुमोला रोड पुरोला बाजार में रजाई व मोटर साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं।

दोनों युवक 9 वी कक्षा की छात्रा को पेट्रोल पंप से टेंपो में बिठाकर विकास नगर फरार करने के फिराक में थे।

मामले की खबर बाजार में फैलते ही पुलिस चौकी में व्यापारियों व स्थानीय लोगों का जमावड़ा एकत्रित हो गया व हंगामा कर दोनों आरोपितों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। 

उधर नाबालिग युवती के मामा चमन दास पुत्र जुमान दास ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उक्त दोनों युवक काफी समय से छात्रा का पीछा कर रहे हैं। शुक्रवार को उवेद खान पुत्र अहमद व जितेंद्र सैनी पुत्र अंतर सिंह सैनी ने नाम बदल कर युवती को पुरोला – नौगाव मोटर मार्ग पेट्रोल पंप पर बुलाया जहां पहले से ही एक टेंपों खड़ा था। 

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपी बहला फुसलाकर कर लड़की को शादी का झांसा देकर टेंपो में नौगांव के लिए रवाना करने वाले थे। इस बीच मौके पर छात्रा के मामा चमन दास ने दोनों युवकों को दबोच लिया व पुलिस चौकी में लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। 

थानाध्यक्ष खजाना सिंह चौहान ने बताया कि नाबालिग युवती के मामा चमनदास की तहरीर पर आरोपित दोनों युवको पर मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। 

वही  दूसरी ओर व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने अपराधी किस्म के रेहड़ी फेरी व्यवसाय की आड़ में युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले बाहरी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले से आक्रोशित लोगों ने क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर न बख्शने की चेतावनी दी। आक्रोश व्यक्त करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान सहित उपेंद्र असवाल, अंकित पंवार, सतीश कुमार चंद्रमोहन कपूर, लोकेश उनियाल, अनिल बैसारी, राजपाल पंवार, गोविंद राणा, रमेश थपलियाल आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts