हादसा (दु:खद)-खाई में गिरी अनियंत्रित यूटिलिटी, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत,एक महिला घायल

 विकासनगर में अनियंत्रित वाहन दुर्घटनाग्रस्त  एक ही परिवार के 2 लोगों की मौके पर मौत और एक महिला गंभीर रूप से घायल  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम  विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार […]

  •  विकासनगर में अनियंत्रित वाहन दुर्घटनाग्रस्त 
  • एक ही परिवार के 2 लोगों की मौके पर मौत और एक महिला गंभीर रूप से घायल 
  • सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम 

विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई,जबकि एक महिला घायल हो गई  है। 

ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर उपचार के लिए निजी वाहन से विकासनगर भिजवाया गया है।

आज सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी अनियंत्रित गहरी खाई में जा गिरी। 

यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे, दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर से घायल हो गई है। 

मृतक का विवरण 

  • पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह आयु 48 वर्ष निवासी मैलोत क्वानू
  • मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह आयु 27 साल निवासी क्वानू मैलोत

घायल का विवरण:

  • सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 वर्ष

Also Read This

हादसा: तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला! देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना गणेश...

मौसम अपडेट: मानसून से पहले इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

देहरादून, 21 सितंबर 2026: उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21...

Related Posts