बड़ी खबर: तीन जून तक लगी पंजीकरण पर रोक, जानिए कारण

केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या ज्यादा होने के चलते सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर लगाई रोक । ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों ही तरह से पंजीकरण की सुविधा बंद ।  यात्रा मार्गों पर जाम लगने के कारण रोक-रोक कर आगे भेजे जाएंगे तीर्थयात्री  चारधाम यात्रा के लिए अब तक 38 लाख यात्री […]

  • केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या ज्यादा होने के चलते सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर लगाई रोक ।
  • ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों ही तरह से पंजीकरण की सुविधा बंद ।
  •  यात्रा मार्गों पर जाम लगने के कारण रोक-रोक कर आगे भेजे जाएंगे तीर्थयात्री 

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 38 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 17 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। 29 मई तक केदारनाथ धाम के लिए 13 लाख, बदरीनाथ के लिए 11.21 लाख, यमुनोत्री में 6.24 लाख, गंगोत्री में 6.79 लाख और हेमकुंड साहिब के लिए 74 हजार यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

इस बार चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर 03 जून तक रोक लगा दी है। वहीं, पहले ही पंजीकरण करा चुके यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक कर आगे भेजा जाएगा।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts