एक्सक्लूसिव विडियो: नायर नदी में खनन में बड़ा खेल,सरकार को रोजाना हो रहा लाखों का नुकसान। प्रशासन सोया कुंभकरण नींद

अनुज नेगी पौड़ी। जनपद पौड़ी के नयार नदी में इन दिनों खनन कारोबारी खनन का बड़ा खेल खेल रहे हैं जिसके कारण सरकार को रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है मगर जिम्मेदार प्रशासन के अधिकारी कुम्भकर्ण की नींद से जागने को तैयार नहीं हो रहे। बतादे कि नयार नदी में इस समय प्रशासन ने […]

अनुज नेगी

पौड़ी। जनपद पौड़ी के नयार नदी में इन दिनों खनन कारोबारी खनन का बड़ा खेल खेल रहे हैं जिसके कारण सरकार को रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है मगर जिम्मेदार प्रशासन के अधिकारी कुम्भकर्ण की नींद से जागने को तैयार नहीं हो रहे।

बतादे कि नयार नदी में इस समय प्रशासन ने चार जगह चुगान की परमिशन दे रखी है। जिसमे चुगान के नाम पर हाईकोर्ट के नियमों की खुलेआम धज्जियां

उड़ाई जा रही है। खनन कारोबारी दिन रात नदियों में मशीनों से जमकर खनन कर रहे हैं जिसके कारण सरकार को रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है मगर जिम्मेदार प्रशासन इन खनन कारोबारियों की गोद में बैठा हुआ है ।

मामला सतपुली से ब्यास घाट तक नयार नदी में खनन पट्टो का है। जहां पर खनन कारोबारी मशीनों से जमकर खनन कर रहे हैं मगर जिम्मेदार प्रशासन इन पर कार्रवाई करने से बचता नजर आ रहा है।

वही जब हमने पट्टी पटवारी से नदियों में मशीनों से खनन करने की बात कही तो पट्टी पटवारी ने मशीन चलने से साफ इंकार कर दिया और कहने लगे की नदियों में मशीन नहीं जा सकती।

हद तो तब हो गई जब व्यास घाट मैं बागी गांव में खनन कारोबारी दूसरी सीमा में जमकर मशीनों से खनन कर रहा है मगर प्रशासन इस खनन कारोबारी पर कार्यवाही करने से बचता नजर आ रहा है अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इन खनन माफियाओं को कैसे कार्रवाई करता है या जेब गर्म करने तक सीमित रह जाता है।

 

Also Read This

बड़ी खबर: देहरादून में प्रशासनिक फेरबदल, 7 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।अपूर्वा सिंह को डोईवाला,...

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और यूपी की मंत्री बोलीं- “दो-ढाई हजार लेना भ्रष्टाचार नहीं”

 उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का भ्रष्टाचार को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। प्रधानमंत्री...

Related Posts