अपडेट: जानिए आज का मौसम का हाल, इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार की दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। राज्य के देहरादून, पौड़ी, टिहरी समेत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते […]

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

सोमवार की दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। राज्य के देहरादून, पौड़ी, टिहरी समेत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते मौसम सुहावना हो गया।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 6 जून को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के अलावा कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 7 जून से 9 जून तक राज्य के पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Also Read This

बड़ी खबर: 27 दिन बाद भी न तो बबीता मिलीं और न ही ऐसा कोई ठोस सबूत! अब भालुओं के अड्डे पर पहुंची खोजी...

उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी दयारा बुग्याल से 29 मई की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई रामनगर निवासी ट्रेकर बबीता पांडेय का लगभग एक माह बीत...

दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी। दंपति समेत 5 साल के मासूम की मौत

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।...

Related Posts