बिग न्यूज: UKSSSC ने सचिवालय रक्षक भर्ती को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट

UKSSSC ने सचिवालय रक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा व अभिलेख सत्यापन 13 जून को कराएगा। इसके निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि रिजल्ट में क्रमांक 1 से 66 तक के चयनितों को आयोग के रायपुर […]

UKSSSC ने सचिवालय रक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा व अभिलेख सत्यापन 13 जून को कराएगा। इसके निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि रिजल्ट में क्रमांक 1 से 66 तक के चयनितों को आयोग के रायपुर स्थित कार्यालय में 13 जून को सुबह 9:30 बजे शारीरिक नाप-जोख परीक्षण व अभिलेख सत्यापन के लिए पहुंचना होगा। 

ध्यान रखें:

सभी अभ्यर्थियों को अनिवार्य तौर पर पहुंचना होगा। 

अगर कोई गंभीर कारण हो तो निर्धारित तिथि से आगामी सात दिन की अवधि में अभिलेख सत्यापन के लिए अनुपस्थिति साक्ष्य के साथ पहुंचना होगा। 

आयोग परिसर में कैमरा, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

जरूरी चीजें:

  •  अभ्यार्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र लाने होंगे। 
  • अभ्यार्थियों को दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां और छह पासपोर्ट साइज फौटो भी लानी होंगी। 
  • ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर संवादन संख्या 79 में निर्धारित प्रारूप व अभिलेख सत्यापन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है।

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts