मौसम अपडेट: आज यहां बरिश के आसार, येलो अलर्ट भी जारी

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पर्वतीय इलाकों […]

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।

हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 10 से 12 जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। हिदायत देते हुए कहा कि मौसम खराब और तेज झोंकेदार हवाएं चलने के दौरान खुले स्थान की बजाए पक्के मकान में रहें।

भारत में बृहस्पतिवार को मानसून ने केरल में प्रवेश किया। जबकि उत्तराखंड में इस साल पांच दिन देरी से मानसून आएगा। बिक्रम सिंह ने बताया कि इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से प्रवेश किया है।

सामान्य रफ्तार से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 से 25 जून को मानसून आएगा। हालांकि, इससे पहले मौसम में कुछ एक दिन परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिससे गर्मी का अहसास कम होगा।

Also Read This

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: हल्द्वानी हनीट्रैप केस में आरोपी महिला को झटका, गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी

नैनीताल: हल्द्वानी के चर्चित हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और कथित अवैध वसूली मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आरोपी महिला ज्योति सिंह को बड़ा झटका दिया है।...

Related Posts