सावधान: प्रदेश में अगले 3 दिन जमकर होगी बारिश, संभल कर करें पहाड़ों की यात्रा

प्रदेश भर में 29 जुलाई से 1 अगस्त तक के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सभी जिलों में शनिवार से अगले 3 दिन तक भारी बारिश होने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन दिनों तक प्रदेश भर के कई इलाकों में भारी […]

प्रदेश भर में 29 जुलाई से 1 अगस्त तक के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के सभी जिलों में शनिवार से अगले 3 दिन तक भारी बारिश होने के आसार है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन दिनों तक प्रदेश भर के कई इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी समस्या से बचने के लिए पहाड़ी जिलों की यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य ले लें।

प्रदेशभर में पूरे जुलाई में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश हुई है। साथ ही अगस्त के शुरुआत भी भारी बारिश होने की संभावना है।

देहरादून में पिछले कई दिनों से अलग-अलग स्थानों पर कहीं बारिश तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है जिससे तापमान भी बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में भी भारी बारिश के आसार है।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा...

मौसम अपडेट: दिन में चटक धूप तो रातें सर्द; सितम्बर में मानसून की विदाई के संकेत !

देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। प्रदेश में मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रहा है। दिन में...

Related Posts