मर्डर : होटल में मृत मिली महिला के परिजनों ने गुलजार पर लगाए गंभीर आरोप। मुकदमा दर्ज,जांच शुरू

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में होटल के कमरे में मृत अवस्था में मिली इमरन के परिजनों ने मो.गुलजार पर जबरदस्ती नैनीताल लाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक निजी होटल में मंगलवार शाम एक महिला का शव मिला था। […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में होटल के कमरे में मृत अवस्था में मिली इमरन के परिजनों ने मो.गुलजार पर जबरदस्ती नैनीताल लाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

      नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक निजी होटल में मंगलवार शाम एक महिला का शव मिला था। कुल 33 वर्षीय मृतका इमरन के साथ आया 34 वर्षीय मो.गुलजार उसे मारकर भाग गया था। आज सवेरे इमरन के परिजन नैनीताल पहुँचे। मृतिका के पोस्टमॉर्टेम के दौरान उसकी माँ ने नया खुलासा करते हुए कहा कि उनकी बेटी इमरन के साथ आया युवक उसे लगभग एक साल से परेशान कर रहा था। वो इमरन के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उससे शादी का दबाब भी बना रहा था। माँ ने बताया कि सोमवार को युवक के तीन साथीयों(दो लड़कियां और एक लड़का)ने उनकी बेटी को पहले कचहरी बुलाया और जबरन उसे युवक के साथ नैनीताल भेज दिया। मृतिका के परिजनो ने लगातार युवती को फ़ोन भी किया लेकिन उसका फ़ोन नहीं उठा। मंगलवार दोपहर 2 भेजे से उसका फ़ोन स्विच ऑफ हो गया। मृतक की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है।

   फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts