दुखद: सातवीं कक्षा की छात्रा ने एक्सप्रेस के आगे कूदकर दी जान

स्थान रुद्रपुर रिपोर्ट- ब्यूरो विशाल सक्सेना  रेलवे स्टेशन के नजदीक बीती रात सातवी कक्षा की छात्रा वंदना (13) निवासी ट्रांजिट कैंप शिव नगर ने रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी।  ट्रेन ड्राइवर ने घटना को साफ देखा। किशोरी रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद उसकी […]

स्थान रुद्रपुर

रिपोर्ट- ब्यूरो

विशाल सक्सेना 

रेलवे स्टेशन के नजदीक बीती रात सातवी कक्षा की छात्रा वंदना (13) निवासी ट्रांजिट कैंप शिव नगर ने रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी। 

ट्रेन ड्राइवर ने घटना को साफ देखा। किशोरी रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू रात करीब दो बजे पुलिस के माध्यम से पता चला की उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।

कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता तेजपाल का कहना है कि मूल रूप से भोजीपुरा जिला बरेली का रहना वाला है। 

10 जून को शहर में मजदूरी करने के सिलसिले से शहर में परिवार ले कर आया था उसके चार बच्चे है। उसका कहना है की घर में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। न ही कभी बच्ची को डांटा। इस घटना से वह भी हैरान है। 

एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

आरोग्य मंदिर में 4 महीने से वेतन ‘लापता’, सचिवालय तक सवाल: टेंडर कंपनियां बदलती रहीं, कर्मचारियों का पेट कौन भरेगा? 

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय / हल्द्वानी हल्द्वानी में कर्मचारियों ने खोली व्यवस्था की परतें—श्रम विभाग से कुमाऊँ कमिश्नर तक गुहार का दावा, फिर भी...

उपलब्धि : लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली इतिहास

डीडीहाट। 08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली...

Related Posts