बिग ब्रेकिंग : भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कल यानी 8 अगस्त को सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विभाग में देहरादून में गर्जन के साथ आकाश से बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।  वर्तमान में जनपद के नगर निगम क्षेत्र में माध्यम से भारी […]

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कल यानी 8 अगस्त को सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

मौसम विभाग में देहरादून में गर्जन के साथ आकाश से बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।

 वर्तमान में जनपद के नगर निगम क्षेत्र में माध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत समस्त नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं विकासखण्ड रायपुर के पर्वतीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों, झाझरा क्षेत्र के विद्यालयों के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 08.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

 नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं विकासखण्ड रायपुर के पर्वतीय क्षेत्र के सभी विद्यालयों. झाझरा क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 08.08. 2023 को बन्द रहेंगे। 

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को आदेश दिया गया है  कि सभी शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाडी केन्द्रों में इस आदेश का पालन हो।

 

Also Read This

दुःखद: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के नैनबाग क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। चिलामू गांव निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा...

क्राइम: चार साल से बीमार थी पत्नी। पति ने किया कुछ ऐसा सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश 

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए...

Related Posts