हाईकोर्ट न्यूज: सरयू नदी पर नियमावली के विरुद्ध बन रहे स्टोन क्रेशर मामले में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांगी रिपोर्ट

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने पिथौरागढ़ में सरयू नदी के किनारे  पी.सी.बी.की नियमावली 2021 के विरुद्ध बन रहे स्टोन क्रेशर मामले में सुनवाई करते हुए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से रिपोर्ट पेश करने को कहा है। न्यायालय ने कहा कि तबतक क्रेशर के संचालन पर रोक लगी है उसे बनाने पर रोक नहीं […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने पिथौरागढ़ में सरयू नदी के किनारे  पी.सी.बी.की नियमावली 2021 के विरुद्ध बन रहे स्टोन क्रेशर मामले में सुनवाई करते हुए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से रिपोर्ट पेश करने को कहा है। न्यायालय ने कहा कि तबतक क्रेशर के संचालन पर रोक लगी है उसे बनाने पर रोक नहीं है। मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 20 दिसम्बर के लिए तय की है।

       मामले के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि पिथौरागढ़ में सरयू नदी किनारे मैसर्स शेराघाट स्टोन क्रेशर लगाया जा रहा है। जो राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नियमावली 2021 के विरुद्ध है। जहां पर इसे लगाया जा रहा है वह स्थान नदी से 40 मीटर की दूरी पर है और जंगल के करीब है। इसलिए इसपर रोक लगाई जाय। सुनवाई के दौरान प्रदूषण बोर्ड की तरफ से कहा गया कि करेशरन को स्थापित करने की संस्तुति दी गयी है, संचालन की नहीं। जब इस जगह की संयुक्त जाँच की गई थी उस दौरान पी.सी.बी.इसमे शामिल नहीं था। न्यायालय ने पी.सी.बी.से इसमें अलग से स्वतंत्र जाँच रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा...

मौसम अपडेट: दिन में चटक धूप तो रातें सर्द; सितम्बर में मानसून की विदाई के संकेत !

देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। प्रदेश में मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रहा है। दिन में...

Related Posts