बड़ी खबर: बरसात के मौसम में मिट्टी से भर रहे पीडब्ल्यूडी के सड़कों के गड्ढे। ज़िम्मेदार कौन!

रिर्पोट: गिरीश चंदोला 

थराली लोक निर्माण विभाग के सड़कों के गड्ढे के लिए विभाग के साथ-साथ सिलेक्शन बांड के ठेकेदार भी ज़िम्मेदार हैं। 

प्रत्येक वर्ष लाखों रुपया इन सड़कों पर किए जाते हैं लेकिन गुणवत्ता के साथ कार्य नहीं होता । करोड़ों खर्च होने के बावजूद भी सड़क गड्ढे में तब्दील हो जाती हैं।

थराली देवाल मोटरमार्ग पर स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने इन गड्ढों को भरने का कार्य शुरु कर लिया है। लेकिन बरसात के इस मौसम मे मिट्टी से इन गड्ढों को भरने पर स्थानीय लोगो ने आपत्ति जताई है ।

स्थानीय लोगो का कहना है कि बरसात मे मिट्टी से सड़क पर कीचड ज्यादा फैलेगा तो वहीं धूप चटकने पर धूल भी उड़ेगी ।

स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया कि यदि विभाग बरसात से पूर्व ही सड़क के गड्ढों को भर लेता तो आज मिट्टी से इन गड्ढों को भरने कि नौबत नही आती।

वहीं कोंग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत ,प्रेम बुटोला रावत ने कहा कि थराली मे ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद सड़क का ये हाल है और विभाग आमजन की सुनने को तक् तैयार नहीं है ।

वहीं प्रत्येक वर्ष लोक निर्माण विभाग के पास करोड़ों रुपया का बजट सड़क सुधारीकरण एवं पांच वर्क और डामरीकरण के नाम पर खर्च किए जाते हैं।

बरसात के बाद इन सड़कों पर अधिकतर सिलेक्शन बना कर खाना पूर्ति के लिए यह गड्ढे भरे जाते हैं लेकिन लंबे अरसे के बाद भी इन सड़कों का अच्छी गुणवत्ता के साथ ना तो डामरीकरण और न ही उदारीकरण का काम किया जाता है ।

ऐसे में स्थानीय लोगो को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वही कई सरकारी आई और चली गई लेकिन थराली से वाण तक की जो स्थिति बदहाल बनी हुई है. इन सड़कों पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है लेकिन संबंधित विभाग हो या आला अधिकारी इस और ध्यान नहीं देते हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts