दुखद: एसडीआरएफ ने बरामद किया नदी में डूबे नाबालिग का शव

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में भीमताल के परिताल नदी में डूबे नाबालिग का शव एस.डी.आर.एफ.की टीम ने मुश्किलों के रैस्क्यू के बाद बरामद कर लिया है। शनविवर को अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया चिन्मय, नदी में नहाते वक्त डूब गया था। जिला प्रशासन, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ.और नैनीताल पुलिस टीम तभी से चिन्मय की तलाश में जुटी थी।

         भीमताल में धारी से पदमपुरी मार्ग पर सड़क से दो किलोमीटर अंदर नदी में बने परीताल में शनिवार को हल्द्वानी निवासी 17 वर्षीय चिन्मय जीना डूब गया था। शनिवार शाम के बाद रविवार को भी एस.डी.आर.एफ., एन.डी.आर.एफ.और पुलिस के गोताखोरों ने देर शाम तक लगातार खोजबीन की। चिन्मय की असफल तलाश से कोई फायदा नहीं मिला। जानकारी के अनुसार शनिवार को चिन्मय जीना अपने पांच दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया हुआ था। अचानक नदी में नहाते समय चिन्मय का पैर फिसला और वो डूब गया। चिन्मय की तलाश रविवार को जारी रही और इसमें एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ.की टीम के अलावा स्थानीय लोगों के साथ रैस्क्यू अभियान चलाया गया। लेकिन चिन्मय का पता नहीं चल सका जिसके बाद आज सवेरे से एक बार फिर से तलाश अभियान चलाया गया। आज एस.डी.आर.एफ.के गोताखोरों को सफलता मिली और चिन्मय के शव को कांटों की मदद से रैस्क्यू कर निकाला गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts