ब्रेकिंग- महिला ने लगाई नदी में छलांग, लापता

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार

उत्तराखंड में लगातार नदी-नालों में लोगों की डूबने की दुखद खबरें सामने आ रही हैं। बागेश्वर जनपद में से भी एक और दुःखद खबर आई है। यहां सरयू नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी।

जानकारी के मुताबिक़ कपकोट पोलिंग गांव की एक महिला भागुली देवी पत्नी स्व आन्दन राम उम्र 50 वर्ष ने आज करीब 4:30 बजे पोलिंग गांव के नीचे सरयू नदी में छलांग लगा दी। चश्मदीदों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस प्रशासन एनडीआरएफ एसडीआरएफ फायर विभाग खोजबीन पर लगे हैं खबर लिखे जाने तक महिला का कुछ पता नहीं लग पाया है, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा नदी में छलांग लगाने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts