ब्रेकिंग: बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत

-उपचुनाव में पार्वती दास की जीत से जश्न में डूबे कार्यकर्ता, बोले- 2024 में दर्ज करेंगे बड़ी जीत

– भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 2405 मतो से हराया

 

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार 

बागेश्वर विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व चंदन राम दास की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 2405 मतो से हराया है। इससे पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।

शुक्रवार को उपचुनाव की मतगणना हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार से 2405 वोट अधिक पाए। जिसमें पार्वती दास को 33247 और बसंत कुमार को 30842 वोट मिले। वहीं 1257 वोट नोटा को मिले। शुक्रवार को मतगणना में भाजपा प्रत्याशी की जीत के आंकड़े सामने आने के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर छा गई। इस उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। 

बागेश्वर उपचुनाव का परिणाम आ चुका है, बागेश्वर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी वसंत कुमार को 2405 वोटो से हराकर उपचुनाव में विजय प्राप्त की, जीत के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पति स्वर्गीय चंदन रामदास के द्वारा बागेश्वर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किया जा रहे चहुमुखी विकास से जनता प्रभावित है।

इसमें सबसे मजे की बात यह रही कि भाजपा और कांग्रेस के बाद तीसरे नंबर पर नोटा को लोगों ने चुना। उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल को लोगों ने नोटा से भी पीछे धकेल दिया। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी अर्जुन देव को मात्र 857 वोट ही पड़े। वहीं सपा के भगवती प्रसाद को 637 और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी भागवत कोहली को 268 वोट मिले।

साथ ही आज उनकी जीत ने प्रमाणित किया है कि बागेश्वर की जनता भाजपा पर पूरी तरह से विश्वास करती है, साथ ही उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा संगठन की मुखिया महेंद्र भट्ट और अन्य नेताओं को दिया है।

मंगलवार को हुए उपचुनाव में कुल 55.44 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ था, जिसमें कुल 65570 मतदाताओं ने अपने मत डाले थे। शुक्रवार को मतगणना में जीत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को विधायक पद का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सीएमओ, तहसीलदार सहित भाजपा के सैंकड़ों पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कार्यालयों में विजेता प्रत्याशी का स्वागत व सत्कार किया।

वहीं बागेश्वर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ते हुए जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा कायम है। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में जीत यह दिखाती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी बड़ी जीत दर्ज पुनः एक बार फिर  केंद्र की सत्ता में वापसी करेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts