हादसा (दुखद)-गंगोत्री एनएच पर गंगा नदी में गिरी कार, 3 की मौत, 03 घायल

उत्तरकाशी । नीरज उत्तराखंडी   गंगोत्री एनएच पर बिशनपुर के आसपास वाहन संख्या -UK–10TA-0941 ओमिनी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गंगा नदी में जा समाई है।  हादसे में 3 लोगों की मौत और 03 गंभीर घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस/एसडीआरएफ ने घायलों को गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया है।  मृतकों […]

उत्तरकाशी ।

नीरज उत्तराखंडी 

 गंगोत्री एनएच पर बिशनपुर के आसपास वाहन संख्या -UK–10TA-0941 ओमिनी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गंगा नदी में जा समाई है। 

हादसे में 3 लोगों की मौत और 03 गंभीर घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस/एसडीआरएफ ने घायलों को गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया है। 

मृतकों में एक का शव बरामद कर लिया है, दो की खोजबीन जारी है। कार सवार लोकल बताए जा रहे हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने जानकारी देते बताया की गंगोत्री एनएच पर जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर बिशनपुर के निकट आर्य विहार आश्रम के पास एक कार नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 06 लोग सवार थे। जिसमें से 03 की मौके पर ही मौत हो गई और 3 गंभीर घायल हो गए। 

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर खुद राहत एवं बचाव कार्यों की मॉन्टरिंग कर रहे है। पुलिस/एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू कर एक मृतक का शव बरामद कर लिया है। अन्य दो की खोजबीन जारी है।

Also Read This

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व

गुरु कृपा और गुरु भक्ति से सराबोर हुआ देहरादून का पावन श्री दरबार साहिब देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर शीश...

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों का NIB, नोएडा में प्रशिक्षण जारी

भीमताल। कमल जगाती जे. सी. बोस परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के फाइनल ईयर के छात्र-छात्राएँ विभागाध्यक्ष डॉ. वीना पांडे के निर्देशन में वर्तमान में राष्ट्रीय इम्यूनोलॉजी संस्थान (NIB), नोएडा में प्रशिक्षण...

Related Posts