हादसा: हाईवे किनारे पलटी अनियंत्रित स्कूल बस, मचा हड़कंप

हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल की बस अनियंत्रित होकर लाल कुआं में हाईवे के किनारे पलट गई, बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह डर गए, परंतु सौभाग्य से किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को अधिक चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल की बस लालकुआं से बच्चे लेकर आज […]

हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल की बस अनियंत्रित होकर लाल कुआं में हाईवे के किनारे पलट गई, बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह डर गए, परंतु सौभाग्य से किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को अधिक चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल की बस लालकुआं से बच्चे लेकर आज प्रातः 7 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रही थी कि जैसे ही बस डिपो संख्या चार के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई, बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे।

बच्चों एवं अन्य को हल्की-फुल्की खरोचों के अलावा कोई चोट नहीं आई, मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट समेत 112 पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला, तथा बच्चों को सुरक्षित घर ले जाया गया।

इस दौरान कई लोगों ने बस चालक पर नशे में होने के आरोप भी लगाए, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया, उक्त घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं बच्चों एवं स्कूल स्टाफ में दहशत देखी जा सकती थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts