दुखद (वीडियो): यहां भूस्खलन की चपेट में आने से दो मंजिला मकान हुआ ध्वस्त

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित चार्टन लॉज में एक दोमंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आने का हृदयविदारक वीडियो सामने आया है। तड़के सवेरे हुए भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घरों को भी खतरा हो गया है।         नैनीताल में मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में आज तड़के सवेरे एक भूस्खलन हुआ जिसके बाद […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित चार्टन लॉज में एक दोमंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आने का हृदयविदारक वीडियो सामने आया है। तड़के सवेरे हुए भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घरों को भी खतरा हो गया है।

        नैनीताल में मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में आज तड़के सवेरे एक भूस्खलन हुआ जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई। दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे से पहले घरवालों ने समय रहते मकान को खाली करवा दिया था। अब आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। दोमंजिले मकान में दर्जनभर कमरे थे जिसके स्वामी का अबतक कोई सही जानकारी नहीं दे सका है। घटना का एक वीडियो बन गया है जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस मकान के गिरने के बाद आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं और मकान टेढ़े हो गए हैं।

     इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जे.सी.बी.और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा है।

Also Read This

Uttarakhand Weather Update: 2 जुलाई तक पहाड़ों में होगी मूसलाधार बारिश। मैदानी जिलों में करना होगा इंतजार

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। Uttarakhand Weather Update के तहत मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जून से 2...

दर्दनाक हादसा: सुबह सवेरे रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर। 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। श्यामपुर थाना क्षेत्र के 4.2...

Related Posts