पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : जंगल में मिला खून से लथपथ युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

September 26, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : जंगल में मिला खून से लथपथ युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्थान रुद्रपुर

रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रुद्रपुर काशीपुर एनएच 74 स्थित भगवानपुर गांव से सटे जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के पास पुलिस को हॉकी और बेस बोल का डंडा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक कल शाम से गायब चल रहा था। शव के पास झाड़ियों से पुलिस को हॉकी और बेस बोल का डंडा भी बरामद हुआ है। 

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस सहित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक की टीम को लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की बाइक और मोबाइल भी गायब है। 

 मृतक की पहचान अरुण वर्मा निवासी डिबडिबा सुभाष रामपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। परिजनों ने अरुण की हत्या कर शव जंगल में फेकने की आशंका जताई है। वही पुलिस को मौके से लाठी डंडे भी बरामद हुए है। इसके अलाव मृतक का मोबाइल और बाइक गायब है। घटना की सूचना पर सीओ, एसपी सीटी न घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। इसके अलावा साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम सभा डिबडिबा के सुभाष नगर निवासी राजमिस्त्री अमित वर्मा का सबसे छोटा बेटा अरुण वर्मा रविवार की शाम घर से बाइक ले कर रुद्रपुर के लिए निकला था। जब देर रात वह घर नहीं आया तो परिवार ने उसकी काफी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया साथ ही उसका फोन बंद आ रहा था। सोमवार की दोपहर तक परिजन और गांव के लोगों ने अरुण की खोजबीन के लिए आसपास के गांवों में भटकते रहे। शाम साढे पांच बजे सूचना मिली कि भगवानपुर गांव से सटे काशीपुर हाईवे एनएच 74 के किनारे स्थित जंगल में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। जिसकी भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल,सीओ सदर अनुषा बडोला,एसएसआई अर्जुन गिरि सहित पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गए। हाईवे से करीब दो सौ मीटर दूर अरुण का शव पड़ा हुआ था। मृतक के सर पर घाव के निशान मिले है। सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।  पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की तो झांडियों से टीम को एक हॉकी और एक बेसबॉल का डंडा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Previous Post

बड़ी खबर: उत्तराकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, मची अफरा-तफरी

Next Post

गुड न्यूज: प्रदेश में यहां खुलेगे चार सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय

Next Post
गुड न्यूज: प्रदेश में यहां खुलेगे चार सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय

गुड न्यूज: प्रदेश में यहां खुलेगे चार सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हाइकोर्ट न्यूज: एक व्यक्ति-एक वोट नियम पालन के आदेश। राज्य निर्वाचन आयोग के स्पष्टीकरण आदेश पर रोक..
  • बड़ी खबर: आपदा में आशा बने डीएम बंसल। बटोली गांव पहुंचकर बांटी राहत और सहायता
  • कॉर्बेट टाइगर रिजर्व घोटाला: ईडी ने की पूर्व डीएफओ किशन चंद के बेटों और पूर्व रेंजर की पत्नी की संपत्ति अटैच..
  • हाइकोर्ट न्यूज: अवैध मदरसों पर कोर्ट ने मांगा शपथपत्र। सरकार तय करेगी आगे की भूमिका..
  • गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ी श्रद्धा की गंगा, श्रीमहंत महाराज ने दिए संगतों को दर्शन और आशीर्वाद
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!