धामी का धमाल : पहले पोमा ग्रुप से दो हज़ार करोड़ और अब दो अलग-अलग कंपनियों के साथ 4800 करोड़ के एमओयू साइन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन पहुंचे हुए हैं। लंदन में धामी का धमाल नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए लंदन गए हैं। मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति  में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टर एमओयू साइन किया गया, राज्य सरकार की ओर से सचिव उद्योग […]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन पहुंचे हुए हैं। लंदन में धामी का धमाल नजर आ रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए लंदन गए हैं। मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति  में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टर एमओयू साइन किया गया, राज्य सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने एमओयू साइन किया।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु लंदन में आज दूसरे दिन सीएम धामी की उपस्थिति में दो अलग-अलग कंपनियों के साथ 4800 करोड़ के MOU साइन किए गए। इसके साथ ही सीएम धामी ने लंदन की पार्लियामेंट का भी भ्रमण किया।

राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए मुख्यमंत्री धामी ने रोड शो में प्रतिभाग करते हुए लंदन के कई प्रमुख बिजनेस हाउसेस के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अलग-अलग कंपनियों के साथ 4800 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए। औद्योगिक समूह कयान जेट के साथ दो अलग-अलग एमओयू में 3800 

करोड़ और उषा ब्रेको के साथ 1000 करोड़ रुपए के इनवेस्टमेंट के एमओयू साइन किए गए।

कयान जेट द्वारा उत्तराखण्ड में स्कींग रिसॉट विकसित करने के लिए 2100 करोड़ एवं केबल कार प्रोजेक्ट के लिए 1700 करोड़ का इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किया गया। कयान जेट द्वारा द्वारा औली, दयारा बुग्याल और मुन्स्यारी में स्कींग रिसॉट प्रोजेक्ट्स विकसित करने को लेकर सहमति बनी। उषा ब्रेको लिमिटेड के साथ हरिद्वार और अन्य जिलों में रोपवे विकसित करने पर सहमति बनी। लंदन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिक्षा, पर्यटन, आईटी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न 80 उद्योग घरानों ने प्रतिभाग किया।

सीएम धामी और प्रतिनिधियों ने इंडिया हाउस और पार्लियामेंट हाउस का दौरा भी किया। ब्रिटेन की संसद के सदस्यों से चर्चा वार्ता की।

भ्रमण के दौरान प्रदेश सरकार के डेलिगेशन ने लंदन ने टूर एंड ट्रेवलिंग क्षेत्र से जुड़े प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की और राज्य में बेहतर परिवहन तकनीक पर विचार साझा किये।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित किया किया।

Also Read This

Uttarakhand Weather Update: 2 जुलाई तक पहाड़ों में होगी मूसलाधार बारिश। मैदानी जिलों में करना होगा इंतजार

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। Uttarakhand Weather Update के तहत मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जून से 2...

दर्दनाक हादसा: सुबह सवेरे रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर। 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। श्यामपुर थाना क्षेत्र के 4.2...

Related Posts