बिग न्यूज: पढ़िए हाइकोर्ट ने किस मामले में पूर्व विधायक परिवार के चार लोगों सहित सभी पक्षों से मांगा जवाब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक ही परिवार में नियमविरुद्ध पांच सुरक्षा गार्ड रखने और निजी वाहन को पायलट कर बनाकर हूटर बजाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका में सभी पक्षों को नोटिस जारी किए हैं।  मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक ही परिवार में नियमविरुद्ध पांच सुरक्षा गार्ड रखने और निजी वाहन को पायलट कर बनाकर हूटर बजाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका में सभी पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। 

मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 दिसंबर की तिथि तय की है।

  याचिकाकर्ता के अधिवक्ता वीरेंद्र अधिकारी ने बताया कि हरिद्वार निवासी 42 वर्षीय इमरान ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन समेत उनके परिवार के कुल 4 सदस्यों को नियमविरुद्ध 5 सरकारी गनर दिए गए हैं, साथ में उन्होंने निजी वाहन में पायलट लिखाकर और हूटर बजाकर कानून का उल्लंघन किया है। 

उन्होंने न्यायालय को बताया कि कुंवर प्रणव को कोई धमकी या थ्रेट नहीं है और उनपर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। याचिका में वर्ष 2016 के उच्च न्यायालय के एक निर्देश का भी जिक्र किया गया है जहां परिवार के चार सदस्यों को सिक्युरिटी देना नियम विरुद्ध बताया गया है। 

याचिका में कहा गया है कि उनके निजी वाहन संख्या यू.के.17 क्यू 0006 में हूटर बजाया जाता है। 

इमरान ने न्यायालय से प्रार्थना करते हुए कहा कि चारों गनर धारी क्रमशः कुंवर नरेंद्र सिंह, कुंवर प्रणव सिंह, कुंवरानी देवयानी और कुंवर दिव्य प्रताप सिंह को दी सुरक्षा पर पुनःविचार किया जाए। उन्होंने निजी वाहनों से हूटर हटाने और पायलट कार से बोर्ड हटाने के निर्देश देने की भी प्रार्थना की है। विधायक रहते कुंवर प्रणव को गनर दिए गए थे जिसके बाद अभी तक ये जारी रखे गए हैं। ऊत्तराखण्ड सरकार ने 197 वी.आई.पी.लोगों को 610 गनर दिए गए हैं। 

Also Read This

बड़ी खबर: कृषि विभाग मे “250 ड्रोन खरीद” में डेढ़ करोड़ रिश्वत की चर्चा। जूनियर लिपिक सस्पेंड, अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

देहरादून: उत्तराखंड कृषि विभाग में 250 ड्रोन खरीद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी ने विभाग के...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का बरपा गुस्सा : तीन अवैध निर्माणों पर सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों...

Related Posts