दुखद: बाथरुम में मृत मिले एडिशनल जज

उत्तराखंड के हरिद्वार से बहुत दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार लक्सर के एडिशनल जज अरविंद नाथ त्रिपाठी बाथरूम में मृत पाए गए। वह लक्सर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी अल्मोड़ा में एडीजे के पद पर तैनात हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह घर पर स्टाफ के आने के बाद एडीजे के […]

उत्तराखंड के हरिद्वार से बहुत दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार लक्सर के एडिशनल जज अरविंद नाथ त्रिपाठी बाथरूम में मृत पाए गए। वह लक्सर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी अल्मोड़ा में एडीजे के पद पर तैनात हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह घर पर स्टाफ के आने के बाद एडीजे के निधन का पता चला जिसके बाद शव का हरिद्वार में पोस्टमार्टम किया गया। उनकी उम्र लगभग लगभग 42 साल की थी ।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी अरविंद नाथ लक्सर में अपर जिला जज के पद पर तैनात थे। यह भी बताया जा रहा है कि कल दिनांक 28/09/2023 को उनकी बेटी का जन्मदिन था ओर उन्होंने सुबह बेटी से बात भी की। इसके बाद वो कैसे बाथरूम में गिर गए, यह किसी को पता नहीं चला।

चूंकि, बाथरूम भीतर से बंद था तो किसी को इसका पता नहीं लग सका। गुरुवार को उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल भी होना था। काफी देर तक बाहर नहीं आये तो कर्मचारी की सूचना पर दरवाजा तोड़ा गया।

बाथरूम में अरविंद नाथ अचेत अवस्था में पड़े थे ,जिसके  बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Also Read This

Uttarakhand Weather Update: 2 जुलाई तक पहाड़ों में होगी मूसलाधार बारिश। मैदानी जिलों में करना होगा इंतजार

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। Uttarakhand Weather Update के तहत मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जून से 2...

दर्दनाक हादसा: सुबह सवेरे रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर। 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। श्यामपुर थाना क्षेत्र के 4.2...

Related Posts