बड़ी खबर: चाचा ने मारी भतीजे को गोली,हत्याकांड से इलाके में सनसनी

रिर्पोट: विशाल सक्सेना 

ऊधमसिंह नगर जिले में अपराधों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। खासकर रूद्रपुर में तो अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। आये दिन दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाओं से लोग सहम गये है। 

अब रूद्रपुर में चाचा ने भतीजे की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

बताया जा रहा है कि खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में विवाद हो गया। तभी तैश में आकर चाचा ने तमंचे से भतीजे के छाती पर फायर झोंक दिया। मृतक का छह माह पहले ही विवाह हुआ था।

जानकारी के अनुसार,रुद्रपुर के गांव बिंदुखेड़ा निवासी राजिंदर सिंह उर्फ राजू उम्र 24 वर्ष पुत्र तारा सिंह आज सुबह अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरानी तैश में आकर सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू के छाती पर फायर झोंक दिया। 

फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिवार के सदस्य चीखते हुए मौके पर पहुंचे। घटना के बाद सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया।

इस दौरान आनन-फानन में घायल राजू को काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों के हाथ खड़े कर दिये। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता तारा सिंह और माता सुरजीत कौर बेहोश हो गई। बड़े भाई लखविंदर सिंह और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 

बताया जा रहा है कि राजू का विवाह छह माह पहले दिल्ली से सुरेंद्र कौर के साथ हुआ था। पति की मौत से नवविवाहिता पत्नी भी सदमे में है। पुलिस फरार सुच्चा सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts