हादसा (दुखद): टेम्पो ट्रैवलर्स से बाइक की जोरदार टक्कर। दो पुलिस जवान समेत तीन की मौत

चमोली रिपोर्ट -गिरीश चंदोला  उत्तराखंड में लगातार हादसों की खबरे सामने आते ही रहते हैं,जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती हैं। आज बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास दर्दनाक हादसा हो गया जहां,टेंपो ट्रैवलर्स से एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई । घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बाइक […]

चमोली

रिपोर्ट -गिरीश चंदोला 

उत्तराखंड में लगातार हादसों की खबरे सामने आते ही रहते हैं,जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती हैं।

आज बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास दर्दनाक हादसा हो गया जहां,टेंपो ट्रैवलर्स से एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई ।

घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृत लोगो में दो पुलिस के जवान भी थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts