बिग न्यूज: देहरादून पहुंचे सीएम योगी, जानिए उनका उत्तराखंड में पूरा शेड्यूल

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड पहुंचने पर सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा संगठन द्वारा स्वागत किया गया । अपने इस 3 दिन के प्रवास में योगी मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक के साथ श्री बद्री केदार धाम के भी दर्शन करेंगे ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपराह्न 5 बजे जीटीसी हेलीपेड पहुंचे […]

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड पहुंचने पर सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा संगठन द्वारा स्वागत किया गया । अपने इस 3 दिन के प्रवास में योगी मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक के साथ श्री बद्री केदार धाम के भी दर्शन करेंगे । 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपराह्न 5 बजे जीटीसी हेलीपेड पहुंचे । जहां प्रदेश सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया । 

मुख्यमंत्री योगी कल नरेंद्र नगर में होने वाली मध्य भारत क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में शिरकत करेंगे । 

इसके बाद वह श्री बद्री केदार धाम की अपनी धार्मिक यात्रा के तहत शाम को बाबा भोलेनाथ की नगरी केदारपुरी पहुंचेंगे । 

रात्रि विश्राम श्री केदारनाथ धाम में करने के उपरांत प्रातः मंदिर में जलाभिषेक कर वह 8 अक्तूबर को श्री बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे । जहां वह भगवान श्री विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करेंगे । 

इस दौरान वह दोनो धामों को अधिक भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का निरीक्षण करेंगे । 

Also Read This

बड़ी खबर: कृषि विभाग मे “250 ड्रोन खरीद” में डेढ़ करोड़ रिश्वत की चर्चा। जूनियर लिपिक सस्पेंड, अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

देहरादून: उत्तराखंड कृषि विभाग में 250 ड्रोन खरीद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी ने विभाग के...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का बरपा गुस्सा : तीन अवैध निर्माणों पर सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों...

Related Posts