बड़ी खबर: तीन वर्षीय बच्ची को मारने वाला नरभक्षी गुलदार पिंजरे में कैद

रिपोर्ट:नरेश भट्ट  रुद्रप्रयाग। बीते सप्ताह अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत गहड़ गॉव में 3 साल की मिस्टी  दादी के साथ आंगन में खेल रही ।तभी गुलदार  ने सांय 6 बजे  के आस पास उस पर हमला कर उसे अपने जबड़े में घर से दूर तक घसीटे हुए ले गया।   ग्रामीण उस समय खेतो में ही […]

रिपोर्ट:नरेश भट्ट 

रुद्रप्रयाग। बीते सप्ताह अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत गहड़ गॉव में 3 साल की मिस्टी  दादी के साथ आंगन में खेल रही ।तभी गुलदार  ने सांय 6 बजे  के आस पास उस पर हमला कर उसे अपने जबड़े में घर से दूर तक घसीटे हुए ले गया।  

ग्रामीण उस समय खेतो में ही काम कर रहे थे और परिवार के लोंगो ने शेार मचाया तो गुलदार ने घर से 100 मीटर की दूरी पर बच्ची को घास के नीचे दबा कर भाग गया था ।

नरभक्षी गुलदार की दहशत दूर करने व पकड़ने के लिए वन विभाग आपदा की टीम और पुलिस विभाग द्धारा गांव में सुरक्षा तैनात हुई ।

गांव की सुरक्षा की दृष्टी को देखते हुए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा 15 लोगों की टीम एक सप्ताह से लगातार गांव में गश्त लगा रही थी साथ ड्रोन व पिंजरा लगा कर निगरानी करने लगे।

कल देर रात गुलदार पिजंरे में कैद हो गया,जिससे आज सुबह ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम द्धारा  जिला मुख्यालय में लाया गया हैं ।

गुलदार के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ।गुलदार के आतंक से ग्रामीणों की कई दिनों से दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही थी लोग 6 बजे ही अपनेअपने घरों से बाहर नही निकल पा रहे थे ग्रामीण को अपने बच्चों को स्कूल भेजना भी मुश्किल हो रहा था ।

भले ही जो गुलदार पिंजरे में कैद हुआ वो वही नरभक्षी गुलदार है या नही ये तो वह विभाग ही बता पायेगा ।लेकिन गुलदार के पिंजरे में कैद की खबर से  ग्रामीणों  राहत की सांस ले रहे है।

 

Also Read This

बड़ी खबर: कृषि विभाग मे “250 ड्रोन खरीद” में डेढ़ करोड़ रिश्वत की चर्चा। जूनियर लिपिक सस्पेंड, अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

देहरादून: उत्तराखंड कृषि विभाग में 250 ड्रोन खरीद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी ने विभाग के...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का बरपा गुस्सा : तीन अवैध निर्माणों पर सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों...

Related Posts