अपराध: दिनदहाड़े महिला के कान से स्नेचरों ने उड़ाई सोने की बाली

दिनेशपुर   रिपोर्ट: विशाल सक्सेना  दिनदहाड़े महिला के कान से स्नेचरों ने कान की बाली उड़ा डाली।  घटना आज सुबह लगभग ग्यारह बजे की है ,पीड़ित महिला अपने घर के पास ही एक प्रोग्राम में अकेली जा रही थीं। उचक्कों ने मौका देख पहले महिला को बाइक से टक्कर मारी, उसी बीच महिला के कान से […]

दिनेशपुर  

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना 

दिनदहाड़े महिला के कान से स्नेचरों ने कान की बाली उड़ा डाली। 

घटना आज सुबह लगभग ग्यारह बजे की है ,पीड़ित महिला अपने घर के पास ही एक प्रोग्राम में अकेली जा रही थीं।

उचक्कों ने मौका देख पहले महिला को बाइक से टक्कर मारी, उसी बीच महिला के कान से सोने का एक कुंडल निकाल कर रफूचक्कर हो गए ।

महिला हक्काबक्का रह गई, सुनसान गली होने के कारण मदद के लिए कोई नही आ सका ।

महिला तुरंत अपने घर पहुंची, अपनी आपबीती घर पर बता कर घर वाले तुरंत थाने पहुंचे और सारी घटना बता कर थाने में तहरीर दे दी।

मामले को पुलिस ने संज्ञान लेकर तुरंत जॉच में जुट गई लेकिन महिला अभी भी सदमे में है।

 

Also Read This

बड़ी खबर: कृषि विभाग मे “250 ड्रोन खरीद” में डेढ़ करोड़ रिश्वत की चर्चा। जूनियर लिपिक सस्पेंड, अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

देहरादून: उत्तराखंड कृषि विभाग में 250 ड्रोन खरीद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी ने विभाग के...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का बरपा गुस्सा : तीन अवैध निर्माणों पर सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों...

Related Posts